इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केन्द्र द्वारा 26-नवम्बर संविधान दिवस पर युवा गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय सभागार में किया गया। इस गोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. महेन्द्र झा रहे। इस कार्यक्रम में लेखा एवं कार्यक्रम सहायक विकास चौरसिया ने बताया कि भारत की संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को अपना संविधान अंगीकृत किया गया था, इसके परिपेक्ष में नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज भारत के सविंधान के महत्व को प्रचारित करने एवं संविधान के जनक भारतरत्न डा.भीम राव अम्बेडकर के प्रति सम्मान देने के लिए संविधान दिवस का आयोजन कर रहा है। मुख्य अतिथि डा.महेन्द्र झा ने सर्वप्रथम संविघान की उददेश्किा एवं मौलिक कर्तव्यो की शपथ युवाओ को दिलाई तत्पश्चात युवाओ को सम्बोधित करते हुये संविधान से सम्वन्धित तथ्यो से अवगत कराया तथा अलग-अलग उदाहरणो के द्वारा जीवन में मौलिक कर्तव्यों और संविधान द्वारा ज्ञापित अपने अधिकारो के प्रति दैनिक जीवन में सजग होने का आवाहन किया। इस कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियो को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर सचिन तिवारी, पीयुष प्रताप सिंह, कैलाश आदि मौजूद रहें।

Today Warta