देश

national

सलकनपुर मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की लाखों रुपयों से भरी बोरियां ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद हुए दो नकाबपोश

Wednesday, November 16, 2022

/ by Today Warta



सिहोर।  सलकनपुर के प्रसिद्ध देवी मंदिर में चोरी की घटना हुई है। चोर देवी के चढ़ावे में आए लाखों रुपए से भरी बोरियां ले गए हैं। चोरी की घटना के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके का अवलोकन कर रही है। सीसीटीवी कैमरे में दो नकाबपोश व्यक्ति ट्रेस हुए हैं। जन-जन की आस्था के केंद्र सलकनपुर धाम में जिस तरह से मंदिर में चढ़ाए दान की चोरी हो गई है, उससे पता चलता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत कितनी खराब हो गई है और चोर-बदमाशों में कानून का कोई डर बचा नही है ।

पांच बोरियों में से दो बोरियां रोपवे के पास पहाड़ के नीचे छोड़ गए

जिसे बिजासन देवी धाम के नाम से जानते हैं। यहां सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात चोरों ने मंदिर परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में रखी गई नोटों से भरी पांच बोरियां उठा लीं। एक अनुमान है कि चोर जो बोरियां ले गए हैं। उसमें करीब पांच लाख रुपए से अधिक की राशि थी। मंदिर समिति के महेश उपाध्याय के मुताबिक करीब पांच बोरियों में से दो बोरियां रोप.वे के करीब पहाड़ के नीचे छोड़ गए। जबकि जो बोरियां ले गए हैं। उसमें करीब पांच लाख से अधिक रुपए होने का अनुमान है। देर रात के सीसीटीवी फुटेज देखने पर दो नकाबपोश चोर स्ट्रांग रूम की तरफ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने मंदिर से नोटों से भरी पांच बोरी चोरी कर ली है। फिलहाल सूचना मिलने पर एसपीएआईजी समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया हैं। जांच की जा रही है।

चोरों ने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर दान से भरी बोरियों पर हाथ साफ किया

मंदिर ट्रस्ट सलकनपुर के अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने बताया जाता है कि माता को चढ़ावे के लिए जो भी राशि आती है। उसे कुछ समय में दान पेटी में से निकालकर बोरियों में भरकर स्ट्रांग रूम में रख दिया जाता है। चोरों ने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर दान से भरी बोरियों पर हाथ साफ कर दिया। गौरतलब है कि यहां हमेशा भक्तों की भीड़ रहती है इसलिए चोरों की नजर यहां आने वाले श्रद्धालुओं पर भी रहती है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'