देश

national

मीडिया प्रभारी सचिन तिवारी की कार्यशैली-कहीं संजय सतेन्द्र पाठक को बदनाम करने की साजिश तो नहीं

Wednesday, November 16, 2022

/ by Today Warta



कटनी| जिले के प्रतिष्ठित उद्योगपति,समाजसेवी तथा राज्य वा केन्द्र सरकार में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक-पूर्व मंत्री माननीय संजय सतेंद्र पाठक द्वारा सभी को एक नजरों से देखा जाता है चाहे वह किसी भी राजनैतिक दल का हो या किसी भी धर्म का हो वे सभी की सहायता के लिए तात्पर्य रहते हैं और खासकर जिले के मीडिया कर्मियों चाहे वह प्रिंट मीडिया से हो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से हो अथवा सोशल मीडिया से हो सभी को बराबरी का सम्मान देते रहे हैं | लेकिन देखा जा रहा है कि वर्तमान में उनके मीडिया प्रभारी का दायित्व सम्हाल रहे सचिव तिवारी द्वारा मीडिया कर्मियों के साथ मुंह देखा व्यवहार किया जा रहा है| बात चाहे श्रीपाठक जी द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित कार्यक्रम का हो या किसी भी कार्यक्रम के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जाना हो अथवा श्रीपाठक जी के कार्यक्रम के कवरेज करने का हो वर्तमान मीडिया प्रभारी का दायित्व निभा रहे सचिव तिवारी द्वारा मुंह देखा काम किया जा रहा है| वे कभी ग्रुपों में आमंत्रण नहीं किया करते हैं बल्कि मुंहदेखा काम करते हुए कुछ खास पत्रकारों को उनके मोबाइल फोन पर सूचित किया करते हैं और उन्हें ही तवज्जो देते हैं जो उनके अपने चहेते होते हैं, जबकि समाचार प्रकाशित करने के लिए सभी को बराबर पोस्ट करते हैं| आज बरही में आयोजित कार्यक्रम में भी ऐसा ही कुछ किया गया था बतलाया गया है कि उक्त कार्यक्रम में कुछ खास पत्रकारों को बकायदा फोन पर सूचना दी गई और यह भी बतलाया गया कि फलां जगह पर आप लोगों के लिए गाड़ी खड़ी मिलेगी बरही पहुंचने के लिए | ऐसी स्थिति में कुछ पत्रकार साथी जो उक्त कार्यक्रम को कवरेज करना चाहते थे वो बरही पहुंचने से वंचित रह गए और चर्चा यह भी सुनी जा रही है कि श्री तिवारी का इस तरह से मुंह देखी कार्य कहीं ना कहीं श्री पाठक जी की छवि को धूमिल करने की मंशा को ही उजागर करता है

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'