देश

national

बारा में थाना समाधान-दिवस सम्पन्न

السبت، 24 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राजेंद्र प्रसाद मिश्र

बारा।शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं के समाधान करने के लिए समय-समय पर तहसील व थाना दिवस आयोजित किया जाता है।इसी क्रम में आज बारा थाने में समाधान-दिवस आयोजित किया गया।जिसमें राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित कुल तीन प्रार्थना पत्र आये थे।सम्बंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु टीमों को भेजा गया।इस दौरान राजस्व विभाग के राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, लेखपाल रामप्रसाद त्रिपाठी, दुखराज, अलका यादव, किरन पटेल, नीतू सिंह, ममता कनौजिया शमशेर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।समाधान-दिवस की अध्यक्षता कर रहे सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार सचान ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं का समाधान करने हेतु बारा पुलिस कटिबद्ध है।लोगों को बिना किसी भय के अपनी फरियाद सुनाने का पूरा हक है।हम विश्वास दिलाते हैं कि बिना किसी भेदभाव के पूरा न्याय किया जायेगा।इस दौरान थाना बारा के पुलिस बल के जवान भी मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'