देश

national

क्रिसमस डे की तैयारियां शुरू, सजने-संवरने लगे गिरजाघर

الجمعة، 23 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



कोरोना की नई दस्तक ने मचाई हलचल, गाइडलाइन का करना है पालन

प्रयागराज। प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन क्रिसमस डे 25 दिसम्बर को बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। शहर में भी क्रिसमस की धूम देखने को मिल रही है। जिसकी झलक यहां के बाजारों, चौराहों और गिरजाघरों में साफ नजर आ रही है। शहर के बाजार क्रिसमस के सामानों और गिफ्ट से सज गए हैं। लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं। शहर के छोटे से बड़े सभी चर्च ईसा मसीह के जन्मदिन के अवसर पर रोशनी से जगमगा रहे हैं। विशेष प्रार्थनाओं की तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। वहीं इस बार भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। केन्द्र और राज्यसरकार ने नई एडवाइजरी जारी करते हुए सभी त्यौहारों पर सतर्कता बरतने की सलाह भी दी है। क्रिसमस डे पर भारी संख्या में ईसाई समुदाय के साथ सभी धर्म जाति के लोग क्रिसमस डे को धूमधाम से मनाते हैं और गिरजाघरों में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचते है। अब देखना है कि कोरोना की महामारी फिर से फ़ैल रही है और इसका कितना पालन शहरवासी करेंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'