देश

national

युवक का अपहरण कर बदमाशों ने की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

الجمعة، 23 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



प्रयागराज। कौंधियारा में रिश्तेदार के घर गए युवक को बोलेरो में अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारों ने शव खीरी में फेंक दिया और भाग निकले। हत्या की वजह करीब एक महीने पहले हुई मारपीट बताई जा रही है।मृतक गुलाब (40) साल शंकरगढ़ का रहने वाला था। वह बृहस्पतिवार को कौंधियारा में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर आया था। सुबह 10:00 बजे के करीब एक बोलेरो से चार लोग पहुंचे और उसे जबरन गाड़ी में खींच कर भाग निकले। लोगों ने सूचना दी तो कौंधियारा पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई।रात में 11:00 बजे के करीब खीरी थाना क्षेत्र के पौसला व खरका गांव के बीच में सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि मृतक कौंधियारा से अगवा किया गया गुलाब है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'