प्रयागराज। माघ मेला शुरू से ठीक पहले साधु संतों और तीर्थ पुरोहितों ने संगम से पांच किलोमीटर के दायरे में मांसाहार और शराब की बिक्री पर रोक की मांग उठाई है। साधु संतों का कहना है कि मेला क्षेत्र के आसपास ऐसी चीजों की बिक्री पर रोक लगनी चाहिए। प्रशासन को लिखित आदेश जारी करने के साथ ही दुकानों पर कार्रवाई करनी चाहिए। अलोपशंकरी मंदिर के प्रमुख आचार्य व महानिर्वाणी अखाड़े के महंत जमुनापुरी व तीर्थ पुरोहित राजेंद्र पालीवाल ने मेलाधिकारी अरविंद चौहान को इसके लिए ज्ञापन दिया। साथ ही ज्ञापन की कॉपी मंडलायुक्त को भी भेजी है।

Today Warta