देश

national

शंकरगढ़ पुलिस ने एक शातिर लूटेरे को किया गिरफ्तार

الأربعاء، 21 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



प्रयागराज। शंकरगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों व अपराध करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने से अपराध करने वालों में  दहशत के आज दिनांक 21 दिसंबर 22 को एक नामजद वांछित को किया गिरफ्तार। आपको बता दें कि पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त यमुनापार व सहायता पुलिस आयुक्त बारा के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंह की पुलिस टीम के उ0नि0 ऋतुराज सिंह, कां0 सागर देवलिया द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के रानीगंज पेट्रोल पंप के पास से एक नामजद वांछित शातिर लुटेरे अमित जायसवाल पुत्र स्वर्गीय अनिल कुमार जयसवाल निवासी वार्ड नंबर 7 मोदीनगर कस्बा थाना शंकरगढ़ प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से लूट की एक घड़ी व पंद्रह सौ रुपए नगद बरामद करते हुए आवश्यक कार्रवाई  करते हुए मु0अ0सं0 344/2021 धारा 395/397/427/506/412 भादवि0 के तहत मामला पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया है वहीं थाना शंकरगढ़ द्वारा बताया गया है कि अभियुक्त अमित जयसवाल के ऊपर इसके उपरोक्त पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है जो निम्न प्रकार हैं मु0अ0सं0 225/2018 धारा 60 आबकारी अधिनियम व 419/420, 112/2021 धारा 323/452/504/506, 344/2021 धारा 395/397/427/506/412 व मु0अ0सं0 निल /2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा एक्ट नियंत्रण अधिनियम के तहत थाना शंकरगढ़ में मामला दर्ज है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'