राकेश केसरी
कौशाम्बी। नगर पालिका भरवारी में स्थित स्टेडियम में एक जनवरी को नगर प्रशासन टीम और पत्रकारों के बिच मैत्री मैच (बीपीएल) भरवारी प्रीमियम लीग के पहले शुक्रवार की सुबह सात बजे से भवंस मेहता विद्याश्रम के खेल मैदान में अभ्यास मैच खेला गया जिसमें प्रधान लिपिक बबलू की बल्लेबाजी की बदौलत नगर प्रशासन टीम ने मैच को जीता। नगर प्रशासन की टीम से बबलू गौतम और पत्रकारों की टीम से अशोक केसरवानी के बिच टास हुआ जिसमे पत्रकारों की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया द्य पहले बल्लेबाजी करने उतरे पत्रकारों की टीम ने निर्धारित छह ओवर में 4 विकेट खोकर 64 रन बनाए। नगर प्रशासन टीम की तरफ से कृष्णा यादव ने दो और बबलू गौतम ने दो विकेट लिए, पत्रकारों की तरफ से सर्वाधिक रन रमन त्रिपाठी 25 रन और असगर अली ने 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर प्रशासन की टीम ने निर्धारित ओवर के आखिरी ओवर में 9 विकेट खोकर आखिरी गेंद पर गेंद पर अमित मिश्रा ने चैका लगाकर टीम को जिताया। नगर प्रशासन की टीम की तरफ से बबलू गौतम, अमित मिश्रा, हर्ष केसरवानी व पत्रकारों की टीम से इस्तियाक अहमद, श्रावण पटेल, अरूण केसरवानी सहित कई खिलाड़ियों ने क्रिकेट मैच खेला।

Today Warta