राकेश केसरी
किसान फसलों की सिंचाई सही समय पर ना हो पाने के कारण परेशान
निजी नलकूपो से फसलें सींचने को मजबूर किसान
सरायअकिल,कौशाम्बी। विकास खण्ड कौशाम्बी के ग्राम पंचायत म्योहर में सिंचाई के लिए सरकारी ट्यूबवेल का गुलाबा के मेंटेनेंस के लिए विभाग की ओर से ठेकेदार को दिया गया था, ठेकेदार के द्वारा ट्यूबवेल के पांच गुलाबों की मरम्मत 15 दिन पूर्व करवाया गया, पांचों गुलाबें खराब मटेरियल लगाने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके कारण किसान समय से गेहूं की फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, बार-बार लोगों के संबंधित अधिकारी को अवगत कराने के बावजूद भी अभी तक उसका दोबारा निर्माण नहीं हो पाया। इस ट्यूबेल से लगभग 50 से 60 बीघे खेतों की सिंचाई की जाती है। पहले ट्यूबवेल के गुलाबों की संख्या 16 थी जिसमें से सिर्फ और सिर्फ 5 गुलाबा का मरम्मतीकरण विभाग द्वारा कराया गया। किसान पोस्ती सिंह का कहना है कि धान की फसल की रोपाई के समय भी ट्यूबवेल का मरम्मतीकरण किया गया लेकिन सही समय पर बारामती करण ना होने की वजह से धान की फसल की सिंचाई करने में प्राइवेट ट्यूबवेल का सहारा लेना पड़ा और समय से फसलों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही थी। किसान संतोष सिंह का कहना है कि खराब मटेरियल का प्रयोग होने की वजह से 15 दिन पूर्व बना गुलाबा क्षतिग्रस्त हुआ यदि मटेरियल का सही प्रयोग किया गया होता तो ऐसी दिक्कत ना आती और समय पर फसलों की सिंचाई की जा सकती थी। किसान रामदास का कहना है कि विभाग और ठेकेदारों की लापरवाही के कारण किसान की फसलों सिंचाई सही समय पर नहीं हो पा रही है इसमें विभाग की उदासीनता और लापरवाही दिखती है।
-----------------
क्या कहते हैं जिम्मेदार,
विभाग के जेई रामाकांत सैनी ने बताया कि ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया है टूटे हुए गुलाबों का मरम्मत जल्द से जल्द करवा दिया जाएगा।

Today Warta