राजीव कुमार जैन रानू
खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों में दिखा उत्साह करेंगे जिले का नाम रोशन: कमलेश चौधरी
श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में 3 दिवसीय युवा महोत्सव के द्वितीय दिन हुईं खेल प्रतियोगिताएँ, आज होगें भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, प्रबंधक कमलेश चौधरी ने किया कार्यक्रमों का उद्घाटन
ललितपुर। श्री दीपचंद चौधरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय ललितपुर के तीन दिवसीय 11वें युवा महोत्सव के द्वितीय दिन भी जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा, प्रबंधक कमलेश चौधरी, प्राचार्य डॉ जे एस तोमर ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और मेजर ध्यानचंद दद्दा के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने कहा कि खेल का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व होता है क्योंकि यह मनोरंजन से लेकर स्वास्थ्य तक जुड़ा है। खेल से जीवन में सकारात्मक बनने की भी सीख मिलती है। प्रबंधक कमलेश चौधरी ने कहा कि एक चैंपियन वह होता है जो उस दिन के अभ्यास, उस दिन की प्रतियोगिता, उस दिन के प्रदर्शन के लिए समझौता नहीं करता है। वह हमेशा बेहतर बनने का प्रयास करता है। इसलिए सभी को निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। जिससे जीत भी निश्चित हो सके। कार्यक्रम के शुभारंभ मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जे एस तोमर ने अतिथियों का स्वागत-सम्मान करते हुए खिलाड़ियों से कहा कि अपनी वास्तविक क्षमता को उजागर करने के लिए आपको पहले अपनी सीमाएं ढूंढनी होंगी और फिर आपको उन्हें पार करने का साहस करना होगा। जिससे जीवन में सफलता मिल सके। जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग प्रभारी अंशुल दुबे ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब आप हार नहीं मानते, तो आप असफल नहीं हो सकते। इसलिए सभी को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना जरूरी है।
बृहस्पतिवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में बालिका वर्ग में खो-खो, बैडमिंटन, कबड्डी, पुरूष वर्ग में कबड्डी, बैडमिंटन, बॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता आजाद परिंदे और बेखोब बन्दे टीमों के बीच हुआ जिसमें आजाद परिंदे की टीम प्रथम स्थान पर रही। वहीं पुरूष वर्ग की बैडमिंटन टूर्नामेंट में सूर्यांश जैन प्रथम, साहिल जैन द्वितीय, सम्यक तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग के बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में भूमि मिश्रा, बैडमिंटन डबल्स में रक्षिता और समीक्षा जैन विजयी रहीं। बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में बीए वीरांगना प्रथम और बीबीए मणिकर्णिका टीम द्वितीय स्थान पर रही।
जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे विजेता छात्र-छात्राओं को पुरुष्कार स्वरूप प्रबंधक कमलेश चौधरी एवं प्राचार्य डॉ जे एस तोमर ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह व मेडल पहनाकर पुरष्कृत किया।
इस मौके पर निदेशक मंडल के सदस्य प्रदीप चौधरी, प्रवीण चौधरी, विकास चौधरी, गौरव चौधरी, प्रतीक चौधरी के अतिरिक्त आचार्य गणों में प्रो भगवत नारायण शर्मा, डॉ नीरज सिंह, आदित्य मिश्रा, राकेश राजन, अंशुल दुबे, ब्रजेश पटेरिया, अभिषेक रावत, डॉ रामेन्द्र कुमार, डॉ पुष्पेंद्र कुमार, डॉ सल्लन अली, डॉ खुशबू सिद्दीकी, शेरबहादुर सिंह, प्रदीप कुमार, रोहित रावत, अनुज सेन, महेंद्र झा, एकता शर्मा, प्रकाश साहू, रोहित रावत, प्रदीप गंगेले, नितिन जैन, सपना चक्रवर्ती, रीमा यादव, चेलसी जैन, सुमिता पांडेय, नीतू शर्मा, सुमन कुमार, आकाश राय, भगवानदास समेत अनेकों छात्र- छात्राएं मौजूद रहे। खेलकूद प्रभारी डॉ खुशबू सिद्दकी और प्रदीप कुमार रहे। वहीं निर्णायक मंडल में डॉ सल्लन अली और डॉ नीरज सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग प्रभारी अंशुल दुबे ने किया।

Today Warta