देश

national

तह प्रकाश हमारा भयो पटना शहर विखे भव लयो

الخميس، 29 ديسمبر 2022

/ by Today Warta





राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। श्रीगुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वाधान में गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व बड़े ही श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर  गुरुद्वारा साहिब में सुबह श्रीअखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति सरदार अवतार सिंह परिवार की ओर से हुई। उपरांत मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरविंदर सिंह ने गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। दिल्ली से पधारे संत ज्ञानी मनी सिंह ने अपने विचार प्रकट करते हुये कहा कि गुरु गुरु गोविंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1666 को पटना शहर में माता गुजरी की कोख से गुरु तेग बहादुर के यहां हुआ। गुरु गोविंद सिंह जी 9 वर्ष की आयु में ही उनको बहुत ज्ञान प्राप्त हो गया था। खालसा पंथ की स्थापना उन्होंने ही की। उनके बाद गुरु ग्रंथ साहिब सिखों के 11 गुरु के रूप में जोगाजोग अटल है विराजमान है। गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा ने कहा की गुरु गोविंद सिंह ने सिखों को सिंह की उपाधि दी। गुरु गोविंद जी ने पहले पंज प्यारों से अमृत पान किया फिर वह गोविंद राय से गोविंद सिंह कहलाए। महामंत्री सुरजीत सिंह सलूजा ने कहा की 1671 में गोबिंद राय ने अपने परिवार के साथ दानापुर से यात्रा की और यात्रा पर ही अपनी बुनियादी शिक्षा प्राप्त करना शुरू कर दिया। उन्होंने फारसी, संस्कृत और मार्शल कौशल सीखा। वह और उसकी माँ आखिरकार 1672 में आनंदपुर में अपने पिता के साथ जुड़ गए जहाँ उनकी शिक्षा जारी रही। रात्रि के दीवान भी सजाए गए गुरुद्वारा परिसर में भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया 12 दिवसीय कार्यक्रम का भी आज समापन हुआ जिसमे स्त्री साध संगत द्वारा नितनेम साहिब जी के पाठ, प्रभात फेरी, निशानसहिब के चोले की सेवा ओंकर  सिंह आकाश सिंह सलूजा, किरपाल सिंह परमार, सरंजीत कोर परिवार की ओर से हुई। लंगर की सेवा ओंकार सिंह आकाश सिंह सलूजा, अवतार सिंह आदि परिवार की ओर से हुई। इस प्रकाश पर्व के अवसर पर घंटाघर पर प्याऊ के पास सतीश अरोरा, अरविंद अरोरा द्वारा लंगर का आयोजन भी किया गया व राहागिरो को लंगर छकाया गया। अवसर पर गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष ओमकार सिंह सलूजा, संरक्षक जितेंद्र सिंह सलूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष परमजीत सिंह छतवाल, मंत्री मनजीत सिंह, चरणजीत सिंह, आनंद सिंह, सरदार गुरमुख सिंह, अरविंदर सिंह सागरी, मनिंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह बीके, डा.जेएस बक्शी, प्रो.भगवत नारायण शर्मा, पत्रकार रवि चुनगी, पार्षद धर्मेंद्र रुपेश, महेश श्रीवास्तव, गोपीचंद डोंडवानी, भगवत, दलजीत सिंह आकाश सलूजा, विशाल सलूजा, सतनाम सिंह भाटिया, मंजीत सिंह परमार, मेजर सिंह, बिंदु कालरा, डा. हरजीत कौर, मनविंदर कौर, अमरजीत कौर बक्शी, कंचन कौर, मनप्रीत कौर सलूजा, गुरदीप कौर, संचालन सुरजीत सिंह सलूजा आदि मौजूद रहे। अंत में हरविंदर सिंह सलूजा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'