देश

national

बरही शासकीय महाविद्यालय में श्रमदान कर सफाई एवं पॉलिथीन मुक्त परिसर अभियान चला

الثلاثاء، 20 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



कटनी .शासकीय महाविद्यालय बरही में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अतंर्गत प्राचार्य डॉ. आर. के. वर्मा के मार्गदर्शन, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में रा. से. यो. के स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर पॉलिथीन मुक्त एवं स्वच्छ परिसर अभियान चलाया गया ।जिसके तहत स्वयंसेवकों द्वारा संपूर्ण परिसर की सफाई कर महाविद्यालय परिसर को पॉलिथीन मुक्त किया गया। साथ ही कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि प्लास्टिक कचरा निस्तारण के लिए कुशल प्रबंधन की आवश्यकता है क्योंकि वर्तमान में शहर हो या गांव सभी जगह प्लास्टिक संस्कृति हावी है ,जो कि पर्यावरण एवं मानव सभ्यता के लिए बड़ा खतरा है। प्लास्टिक कचरा जल, वायु, मृदा प्रदूषण का भी बड़ा कारक है .अंत में स्वयंसेवकों द्वारा शपथ ली गई की लोगो को पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने के साथ ही अपने आस -पास के क्षेत्र को साफ, स्वच्छ रखने के लिए जागरूक करेंगे और स्वयं भी पॉलिथीन का उपयोग नहीं करेगें। स्वच्छता के साथ रहेंगे, कार्यक्रम में रासेयो स्वयंसेवक सपना बर्मन, वर्षा साहू, संतोष साहू, श्रद्धा द्विवेदी, प्रवीण चतुर्वेदी, प्रदीप कुशवाहा, सत्यम गुप्ता, नीतू बर्मन, सानिया तिवारी, राशि शुक्ला, उपासना बर्मन, ओम विश्वकर्मा, अंजलि चतुर्वेदी, प्रतिभा रजक, शिल्पा विश्वकर्मा, सविता कोरी, दीप्ति चौधरी, हिमानी विश्वकर्मा, संध्या विश्वकर्मा, पूर्णिमा मिश्रा, पार्वती साहू, विक्रम जायसवाल, आशीष साहू, शुभम, धर्मेन्द्र, सर्वेश, ललन, शिवलाल, अतुल, पूजा, सपना, लक्ष्मी, संगीता, सपना आदि स्वयंसेवक उपस्थिति रहे

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'