देश

national

विजयराघवगढ़ अंतर्गत बीट दरौड़ी में आयोजित हुआ अनुभूति कार्यक्रम

الثلاثاء، 20 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



कटनी. वनपरिक्षेत्र विजयराघवगढ़ अंतर्गत बीट दरौड़ी में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर अवि प्रसाद, वनमण्डल अधिकारी गौरव शर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक कुमार जैन शामिल हुए। जिन्होंने हायर सेकंडरी स्कूल कांटी से आए हुए 9वी से 12वी के 120 छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कलेक्टर श्री प्रसाद एवं वनमण्डल अधिकारी गौरव शर्मा द्वारा क्विज़ कंपटीशन और पेंटिंग कंपटीशन में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों के प्रोत्साहन हेतु प्राइज वितरण भी किया। इस मौके पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा वन विभाग के द्वारा वन संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को सराहा एवम अनुभूति कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में पर्यावन एवं वन के प्रति जागरूकता बढ़ती है। साथ ही श्रीमान वनमण्डल अधिकारी ने बच्चों की कैरियर काउंसलिंग भी की और उन्हें आगे बढ़ने, पढ़ने के लिए प्रेरित भी किया। मौके पर वन परिक्षेत्र का समस्त स्टाफ मास्टर ट्रेनर मोहन नागवानी, एलपी तिवारी, स्कूल के शिक्षकगण शामिल रहे

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'