देश

national

नवनिर्मित चक मार्ग को खेत में मिलाने लगे दबंग ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया शिकायती पत्र

الأربعاء، 21 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी।  सिराथू के ग्रामसभा गोसैमलपुर के मजरा सुल्तानपुरवारी में अभी हाल में बना चक मार्ग दबंगों की भेंट चढ़ता जा रहा है 6 माह पूर्व ग्राम प्रधान रवि द्वारा पक्की सड़क से राजकरण के खेत तक चक मार्ग संख्या 155 व 156 मनरेगा के तहत मिट्टी डलवाने का कार्य किया गया था 6 माह नही बीते दबंग चकमार्ग तोड़नाशुरू कर दिया गांव के कुछ ग्रामीण गया अरविंद टीटू सुरेंद्र जितेंद्र मूलचंद्र आदी। लोगो ने ग्राम प्रधान रवि कुमार दबंगों के इस कृत्य को अवगत कराया ग्राम प्रधान रवि ने कहा मनरेगा द्वारा मिटटी भराई का कार्य पूरा हो चुका है अब मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है दबंगों द्वारा इस कृत्य को नही रोका गया तो रास्ता बाधित हो सकता है आज गांव के कुछ ग्रामीण गया  सुरेंद्र सिंह टीटू अरविंद आदिलोगो ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है



Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'