देश

national

सीडीओ के निरीक्षण मिली खामिया, दिया निर्देश

الأربعاء، 21 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। डा0 रवि किशोर त्रिवेदी मुख्य विकास अधिकारी, कौशाम्बी  द्वारा कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत प्रशिक्षण केन्द्र-ग्रामीण विकास संस्थान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कृष्ण कुमार जिला समन्वय कौशल विकास मिशन, एमआईएस मैनेजर, प्रबन्धक ग्रामीण विकास संस्थान आदि उपस्थित थे। उक्त प्रशिक्षण केन्द्र में पैटर्न मास्टर (कपड़ा की डिजाइन व कढ़ाई) की टेज्निंग 6 बैच में संचालित है, जिसमें प्रथम पाली में 3 बैच व द्वितीय पाली में 3 बैच है तथा 1 बैच में 27 छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाता है।  प्रबन्धक ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा अवगत कराया गया कि प्रशिक्षकों को डेज्स, पुस्तक व लैब का रा-माटेज्रियल नि:शुल्क प्रदान किया गया है, जिसकी पुष्टि प्रशिक्षकों द्वारा की गयी। ग्रामीण विकास संस्थान के प्रबन्धक द्वारा यह भी बताया गया कि उनके यहॉ प्रशिक्षण प्राप्त कर रही कु० उमरानाज को द्वितीय, कु० मेजबा सेख को तृतीय एवं जैनक बानो का चतुर्थ स्थान पर मण्डल स्तर पर पुरस्कार प्राप्त हुआ है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'