राकेश केसरी
कौशाम्बी। डा० रवि किशोर त्रिवेदी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत गनपा विकास खण्ड कड़ा में महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के अन्तर्गत निर्मित हो रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डा0 बाल गोविन्द श्रीवास्तव जिला पंचायत राज अधिकारी,सहायक विकास अधिकारी(पंचायत), राहुल चैरसिया ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक आदि उपस्थित थे। मौके पर 41 मनरेगा श्रमिकों द्वारा कार्य किया जा रहा है। उक्त अमृत सरोवर के चारों तरफ प्राक्कलन के अनुसार 156 खम्भे लगाकर फ्रेसिंग का कार्य कराया जाना है, जिसमें से 16 खम्भों का कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष खम्भो की ढलाई का कार्य मौके पर चल रहा था। उक्त कार्य की प्राक्कलित लागत 26 लाख है, जिसमें से अभी तक मात्र 6 लाख रू० ही व्यय किया गया है। उक्त कार्य में धीमी गति के सम्बन्ध में डा0 रवि किशोर त्रिवेदी मुख्य विकास अधिकारी कौशाम्बी द्वारा ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया कि माह जनवरी, 2023 के प्रथम सप्ताह के समस्त कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा खराब प्रगति के सम्बन्ध में अनुशात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Today Warta