राकेश केसरी
लाखो का नकली मोबिल आयल,पार्ट्स बरामद द्य
कौशाम्बी। कोखराज थाना के भरवारी चैंकी क्षेत्र के स्थानीय भरवारी कस्बे में नकली मोबिल आयल बिक्री और स्टॉक की सूचना पर मोबिल आयल कंपनी के अधिकारियों ने कोखराज पुलिस के साथ छापा मारा है,कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के साथ छापा मारकर कई कार्टून नकली मोबिल आयल बरामद किया है। कंपनी के अधिकारी कार्यवाई में जुटे हुए है। घटना के अनुसार बुधवार की दोपहर को कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में मनोज कुमार के नई बाजार भरवारी स्थित गोदाम पर मुंबई के इन्वेस्टिगेशन आफिसर देवेंद्र प्रताप सिंह और पीयूष श्रीवास्तव की टीम ने कोखराज पुलिस फोर्स के साथ छापा मारकर ४८ पेटी जिसकी कीमत लगभग ५ लाख से ऊपर का नकली मोबिल आयल और कंपनी के पार्ट्स बरामद किया है।अधिकारियों ने कोखराज थाना में सभी नकली मोबिल आयल और पार्ट्स लेजाकर लिखापढ़ी कर सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधिकारियों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ कोखराज तेज बहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि दोपहर में इनफोर्सर आॅफ इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी राइट्स कम्पनी के इन्वेस्टिगेशन आधिकारी की साथ भरवारी कस्बे में नकली मोबिल और बाईक के पार्ट्स बरामद किया गया है, अधिकारियों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाई की गई है।


Today Warta