देश

national

पीडब्ल्यूएस परिवार स्थापना दिवस पर शिक्षा रत्नों का सम्मान

السبت، 24 ديسمبر 2022

/ by Today Warta


संजय धर द्विवेदी,

निर्धन बेसहारा बच्चों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

लालापुर, प्रयागराज। 1 ईंट 1 रुपये के जन सहयोग से अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र के गोरसरा शुक्ल में शिक्षालय निर्माण करा रहे संगठन पीडब्ल्यूएस परिवार द्वारा अपने स्थापना दिवस पर शिक्षा रत्नों को सम्मानित किया जायेगा। जानकारी के अनुसार आगामी 15 जनवरी 2023 को अपने सातवें स्थापना दिवस पर पीडब्ल्यूएस परिवार निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के दान दाताओं को सम्मानित करेगा। यह कार्यक्रम संगठन के पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्रवार किया जायेगा। बता दें कि पीडब्ल्यूएस परिवार द्वारा विगत दीपावली पर्व से आगामी 31 मार्च 2023 तक विशिष्ट सदस्यता महाअभियान चलाया जा रहा है जिसमें विगत दीपावली पर्व से 10 जनवरी 2023 तक के प्रत्येक कूपन धारक, ईंट बैंक के मासिक सदस्य तथा नेशनल टीम  स्पेशल 111 के सदस्यता धारक सम्मिलित होंगे। यह जानकारी पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट द्वारा दी गयी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'