देश

national

कूड़ा संग्रह केन्द्र का हुआ उद्घाटन

السبت، 24 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

लालापुर प्रयागराज विकासखंड कौंधियारा क्षेत्र के ग्राम सभा करमा में भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वच्छता अभियान का परिणाम अब गांवों में भी दिखाई देने लगा है।जिसके चलते अब गांवों में भी कूड़ा करकट संग्रह केंद्र का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ये बातें करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद ने करमा में निर्मित कूड़ा संग्रह केन्द्र के उद्घाटन समारोह में कहा।डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने कहा कि जिले की कई ग्राम पंचायतों में संग्रह केन्द्रों का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन आज जिले के पहले कूड़ा संग्रह केंद्र का उद्घाटन किया गया है।कार्यक्रम को खंडविकास अधिकारी कौंधियारा मीना सिंह, ब्लाक प्रमुख चाका अनिल पटेल, प्रधान करमा मिथिलेश जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष केशरी ने किया। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी नीलकृष्ण प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य राजकुमारी पटेल, अमरीश जायसवाल, प्रधान बड़गोहना खुर्द शैलेन्द्र तिवारी, जीतलाल जायसवाल, मुन्ना, मोहम्मद अजीम,विक्की,गगन पटेल,दिलीप कुमार, मोहम्मद अली,एनएल देवराज पटेल सहित क्षेत्र के प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप कुमार भारतीया,आंगनबाड़ी समूह सखी एवं अन्य क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'