देश

national

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ललितपुर

الثلاثاء، 20 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

राष्ट्रीय जेण्डर अभियान के अन्तर्गत निकाली गयी जागरूकता रैली

ललितपुर। उ.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित प्रगति महिला संकुल बांसी एवं विकास प्रेरणा ललितपुर ग्रामीण के सदस्यों द्वारा सरस भवन से लिंग भेदभाव के विरूद्ध जनजागरूकता रैली निकाली गयी। रैली में दोनों संकुल के लगभग एक सौ पचास सदस्यों ने प्रतिभाग किया। रैली को उपायुक्त स्वत: रोजगार नीरज श्रीवास्तव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राज्य मुख्यालय से आए प्रशिक्षक प्रेमकुमार सिंह ने लैंगिक भेदभाव पर चर्चा करते हुए बाल विवाह, पर्दाप्रथा, बालिका शिक्षा पर संकुल के बताया। उक्त अवसर पर विद्यासागर द्विवेदी, जिला मिशन प्रबंधक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ललितपुर के द्वारा उपस्थित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को राष्ट्रीय जेडर अभियान के अंतर्गत महिला अधिकारों के संबंध में जानकारी देते महिला हिंसा की रोकथाम, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण  पर भी चर्चा किया गया। लिंग भेदभाव के विरूद्ध जनजागरूकता रैली पर रवि आनन्द दुबे, एवं अभिनव शर्मा, जिला मिशन प्रबंधक, एन.आर.एल.एम. भी उपस्थित रहें। उक्त जनजागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रगति महिला संकुल बांसी प्रभारी राजीव मिश्रा, विकास प्रेरणा ललितपुर ग्रामीण के प्रभारी मुकेश कुमार, एवं महेश कुमार, ब्लॉक मिशन प्रबंधको का योगदान रहा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'