इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित पीएनबी ग्रामीण आरसेटी द्वारा ब्लाक बिरधा के ग्राम निबउआ की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्व-रोजगार से जोडऩे के उद्देश्य से घरेलू अगरबत्ती उद्यमी का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर निदेशक स्वाति वर्मा द्वारा समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को नव उद्यमिता के लिये शुभकामनाऐं देते हुए बैंक योजनाओं, बचत व उद्योग स्थापित करने के लिये संस्था से समय-समय पर मार्ग दर्शन लेने को कहा गया। स्व-रोजगार हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि अगरबत्ती बनाना एक ऐसा कार्य हैं जिसे कम लागत में शुरू किया जा सकता है एवं इसमें घाटे या नुकसान की सम्भावना ना के बराबर है। आरसेटी निदेशक स्वाति वर्मा द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को अगरबत्ती का व्यवसाय अपने समूह की महिलाओं को एक साथ मिलकर कार्य करने को कहा आगे कार्य करने में यदि आर्थिक परेशानी आये तो बैंक व समूह की मदद लेकर छोटे स्तर से कार्य को शुरू किया जाये। सफल उद्यमी के रूप में पधारें अगरबत्ती निर्माण उद्यमी विष्णु जायसवाल ने प्रशिक्षणार्थियों से अपने अनुभव बॉटते हुये नव उद्यमिता में प्रवेश करने के लिये बधाई दी तथा कहा कि यदि दृढ़ निश्चय कर अगरबत्ती बनाने का कार्य शुरू किया जाये तो उसमें अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। इस अवसर पर बाह मूल्यांकन हेतु पधारे मूल्यांकन कर्ता बी0बी0लाल व जयवीर सिंह ने नव उद्यमियों को शुभकामनायें देते हुये आरसेटी के प्रशिक्षण व आरसेटी स्टॉफ के कार्य की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ इन हाउस फैकल्टी रूपेन्द्र श्रीवास्तव ने किया उन्होंने कहा कि अगरबत्ती बनाने का प्रचलन बढ़ रहा है और इसमे स्व-रोजगार की अपार सम्भावनाऐं हैं। इन हाउस फैकल्टी आकांक्षा खरे ने कहा कि प्रशिक्षण में जो भी सिखाया गया उसका सउपयोग अपने कार्य क्षेत्र में करना हैं तभी आप सफल उद्यमिता की ओर बढ़ सकती हैं। कार्यक्रम के अन्त में सभी प्रशिक्षाणर्थियों को प्रमाण-पत्र वितरणं व शुभआशीष प्रदान किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टॉफ में कार्यालय सहायक नंद किशोर, सुनील कुमार, राजीव रैकवार उपस्थित रहें

Today Warta