देश

national

पाइप लाइन के लिए गोदी गई लाइन लोगों के लिए बनी जान की दुश्मन

الثلاثاء، 20 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

मड़ावरा/ललितपुर। जनपद की तहसीम मड़ावरा में प्रधान मंत्री द्वारा चलाई गई जान कल्याण कारी योजना हर घर नल के लिए खोदी गई लाइन लोगों के लिए जान की दुश्मन बनी हुई है।तहसील क्षेत्र में हर जगह गड्डे ही गड्डे हैं गांव से लेकर शहरों तक निकलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन लगता है यैसे मैं लोगों में काफी आक्रोश दिखाई दे रहा  है। तहसील मड़ावरा में कुछ महीने पूर्व पाइप लाइन डालने के लिए लाइन खोदी गई थी मगर अभी तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। आपको बताते चले कि मदनपुर रोड पर रोहिणी तिराहे के पास पाइप डालने के लिए में सड़क के बीचों बीच से सड़क को खोदकर लाइन डाली गई थी मगर आज तक उसकी मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया है जहां आस पास के लोगों की माने तो प्रत्येक दिन घटनाएं हो रही है सड़क की बीचों बीच पूरा रोड कटा हुआ है तथा गहरा गड्ढा बन गया है जिस कारण उस रास्ते से निकलने वाले वाहन गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं ।

यह मार्ग मदनपुर एवं सागर जाने के लिए मुख्यमार्ग माना जाता है जिस पर हजारों की संख्या में बाहनों का आबागमन रहता है इसी रास्ते से रोजाना अधिकारियों का निकलना भी होता है मगर अभी तक किसी का इस और ध्यान नहीं गया और आए दिन घटनाएं घटित हो रही हैं। इस बारे मैं जब कार्यदाई संस्था से इस संबंध पर बात की जाती है तो बह इसको सही कराने के लिए कह देते हैं मगर सही नहीं कराया जाता है।

इनका कहना 

कुछ महीने पूर्व पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी मगर अभी तक उसकी कोई मरम्मत नहीं हुई है जिस कारण रोज यहां पर कोई न कोई घटना घटित होती रहती है।

वीरेंद्र जैन मड़ावरा 

कुछ महीने पूर्व सड़क के बीचों बीच से पाइप डाली गई थी जिसकी कोई मरम्मत नहीं हुई। इस पर से जब  बड़े वाहन निकलते हैं तो उसकी धमक घर के अंदर तक आती है।और प्रत्येक दिन घटनाएं घटती रहती हैं।

अरविन्द्र मड़ावरा

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'