राकेश केशरी
कौशाम्बी। सदर तहसील मंझनपुर के अम्बावा पश्चिम ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सफीका बेगम ने ग्राम पंचायत के सरकारी जमीन के कई रक्बें पर ग्रामीणो के द्वारा जबरन कब्जें को लेकर शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत की जमीनो को खाली कराकर उस पर विकास कार्य कराने की मांग किया है। ग्राम प्रधान सफीका बेगम ने बताया कि ग्राम की बंजर रक्बा 439,तालाबी रक्बा 322 व 507 एंव गडडा 438 सहित ग्राम की अन्य कई सरकारी जमीनो पर ग्रामीणो ने जबरन कब्जा कर लिया है,जिसे खाली कराने की उन्होने जिलाधिकारी से मांग किया। जिलाधिकारी ने एसडीएम को मामले की जांच कराकर कडी कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Today Warta