राकेश केशरी
कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने शनिवार को रैन बसेरा, मंझनपुर के निरीक्षण के दौरान टूटे फर्नीचरों एवं खिड़की के कॉच को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दियें। उन्होंने रैन बसेरा में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था के साथ ही चादर, तकिया एवं कम्बल को भी साफ-सुथरा रखने के निर्देश दियें। उन्होंने रैन बसेरा में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के भी निर्देश दियें। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी/पीओ डूडा राजनाथ राम एवं ईओ मंझनपुर सुनील कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।


Today Warta