देश

national

इंटर कालेज में आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिता

الاثنين، 26 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राजकुमार सरोज

सिराथू,कौशाम्बी। सिराथू विकास खण्ड के एसएसए इंटरमीडिएट कॉलेज अदॉंवा में खेल उत्सव प्रारंभ का आगाज हुआ। जिसका उद्घाटन एसएसए कॉलेज के प्रबंधक इसरार अहमद द्वारा किया गया। सोमवार को विद्यालय में प्रिंसिपल और सभी टीचर्स की निगरानी में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई,जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, खेल को खेल भावना से खेला और इसके अलावा मेंहदी प्रतियोगिता , रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित हुई,जिसमे कॉलेज की छात्राओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मेंहदी प्रतियोगिता में सगुफ्ता,साफिया,अंजलि,प्रिया आदि छात्राओं ने बेहतरीन मेहंदी की डिजाइन बनाई। रंगोली प्रतियोगिता में नव्या,रन्नो,सायना,सोनम  आदि छात्राओं ने बेहतरीन रंगोली बनाई। कबड्डी प्रतियोगिता में क्लास 10 के छात्र रितेश,कौशल,प्रशांत व क्लास 11 के छात्रों को प्रतियोगिता में पराजित कर कबड्डी की फाइनल प्रतियोगिता जीती।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'