देश

national

अमिरसा के स्कूल में मनाया गया वीर बाल दिवस

الاثنين، 26 ديسمبر 2022

/ by Today Warta


धंनजय सिंह

चायल,कौशाम्बी। सोमवार को नेवादा ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल अमिरसा में सिख गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों के साहस को श्रद्धांजलि देते हुए,वीर बाल दिवस मनाया गया। प्रधानाध्यापिका अनुराधा पांडेय ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल अध्यापकों ने उनके बलिदान को याद करते हुए शब्द गाए। उनकी वीरता की कहानी बच्चों को सुनाई गई। चारों साहिबजादों के जीवन से संबंधित कहानियां बच्चों को दिखाई गई, जिसे देखकर छात्र छात्राओं ने उनके साहस की प्रशंसा की। इस दौरान निबन्ध लेखन व चित्रकारी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'