देश

national

वृद्धाश्रम में कैम्प लगाकर नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश

الاثنين، 26 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट में जनपद स्तर पर वृद्धाश्रम के नवीनीकरण एवं संचालन के गठित समिति की बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को नियमित रूप से वृद्धाश्रम में कैम्प लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिये। उन्होनें समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, अधिशाषी अधिकारियों, थानाध्यक्ष, उप जिलाधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को शीतकाल के दृष्टिगत पात्र वृद्धजनों का चिन्हॉंकन कराते हुये वृद्धाश्रम में आवासित कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने  प्रबन्धक, वृद्धाश्रम आलोक राय को आवासित वृद्धजनों के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।  इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप पटेल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'