देश

national

पिपरी में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट, फायरिंग

الأربعاء، 21 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

असलहों से लैस दबंगों ने प्रधान प्रतिनिधि को दौड़ाया, दी धमकी

कौशाम्बी।  पिपरी कोतवाली क्षेत्र इंगुआ उर्फ काठगांव में मंगलवार की रात चुनावी रंजिश को लेकर दबंगों ने जमकर बवाल काटा। असलहे से लैस रहे दबंगो ने प्रधान प्रतिनिधि को मारने की नियत से दौड़ाया और फायरिंग करते हुए उसे जमकर पीट दिया। बीच बचाव करने पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि के बेटे और उसके तीन साथियों को भी मारपीट कर लहुलुहान कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही दबंग मौके से फरार हो गए। मारपीट में घायल हुए लोगों को पुलिस ने इलाज के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। 

इंगुआ उर्फ काठगांव निवासी कासिम आमिर प्रधान प्रतिनिधि हैं। उनका गांव के ही एक युवक से चुनावी रंजिश चल रही है। कासिम के अनुसार मंगलवार की रात वह घर पर परिजनों के साथ बैठे थे। इसी दौरान चुनावी रंजिश को लेकर दबंग अपने परिजनों और साथियों के साथ लाठी-डंडा, सरिया और तमंचा लेकर उसके घर पर चढ़ आए। गाली गलौच कर दबंगों का विरोध जब कासिम आमिर और उसके परिवार के लोगों ने किया तो दबंगों ने उसे दौड़ा लिया। इस पर जान बचाकर कासिम घर के अंदर घुस गया तो दबंगों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दिया। इससे गांव में दहशत मच गई। विरोध करने पहुंचे कासिम के बेटेरिदान कासिम और समीर अहमद को भी जमकर पीटा गया। हमले में प्रधान प्रतिनिधि समेत उसके दोनो बेटों को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस को देखते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। प्रधान प्रतिनिधि कासिम आमिर ने गांव के ही छह लोगों को नामजद करते हुए कुल ग्यारह लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है। मामले में पुलिस ने घटना की छानबीन करते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'