देश

national

कच्ची शराब के कुख्यात गढ़ पर आबकारी दल ने दी दविश

الاثنين، 26 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

डेढ़ सौ लीटर कच्ची शराब बरामद, 3500 किलोग्राम लहन किया नष्ट

ललितपुर। जनपद में कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग पूर्ण सजगता से कार्यवाही कर रहा है। विभागीय कार्यवाही के चलते जनपद में कच्ची शराब के कुटीर उद्योग पर लगाम लगाने में काफी हद तक सफलता भी मिली है। इसी क्रम में जिलाधिकारी आलोक सिंह, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार सुभाषचंद्र व जिला आबकारी अधिकारी विजय सिद्धांत के निर्देशन में आबकारी टीम ने निरीक्षक मनीष कुमार व सदर कोतवाल संतोष सिंह के साथ कुख्यात कबूतरा डेरा मऊमाफी में दविश दी गयी। इस दविश के दौरान करीब 150 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी, जबकि मौके पर 3500 लीटर अवैध लहन भी नष्ट किया गया। मौके से तीन अभियुक्तों को हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गयी। आबकारी निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि जनपद में कुटीर उद्योग के रूप में जगह बना रहे कच्ची शराब के काले कारोबार पर प्रभावी तरीके से नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन के निर्देशन में आबकारी दल द्वारा सजगता से कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान इसी प्रकार जारी रहेगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'