देश

national

देशपाण्डेजी ने वनवासी समाज के साथ भारत को भी सशक्त किया

الاثنين، 26 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम ने किया आयोजन

ललितपुर। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबंध सेवा समर्पण संस्थान जनपद की इकाई के द्वारा स्थानीय सहरिया छात्रावास चौबयाना शिशु मंदिर में वनवासी कल्याण आश्रम का स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश नारायण द्विवेदी ने की। मुख्य वक्ता धर्मेंद्र गोस्वामी रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सुबोध गोस्वामी सारस्वत ने किया। नगर व जिले के लगभग 200 लोगों को मुख्य वक्ता एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कल्याण आश्रम की स्थापना करने वाले स्व.बालासाहेब देशपांडेजी के बारे में एवं वनवासी कल्याण आश्रम के द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीदेशपांडेजी ने वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना करके ना केवल वनवासी समाज अपितु भारत को भी सशक्त किया है। उन्होंने गांव में रहते हुए सामान्य बनवासी जीवन का स्वयं अनुभव लिया एवं वनवासी समाज पर होने वाले अन्याय और शोषण का भी अनुभव लिया। वक्ताओं ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम से संबंधित उत्तर प्रदेश में सेवा समर्पण संस्थान वन वासियों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है जिसमें छात्र एवं छात्राओं के लिए निशुल्क छात्रावास, श्रद्धा जागरण केंद्र, एकल विद्यालय एवं खेलकूद प्रतियोगिता तथा सामाजिक त्योहार जैसे रक्षाबंधन इत्यादि मना करके बनवासी छात्रों एवं बंधुओं को भारतीय संस्कृति से एवं परंपराओं से  जोड़कर रखना है। वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यकर्ताओं से सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले बंधुओं को अक्षय प्रेरणा मिल सकती है। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम भारत माता, श्री देशपांडेजी व भगवान बिरसा मुंडा के समक्ष दीप प्रज्वलन करके एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। सेवा समर्पण संस्थान के जिला मंत्री पवन कौशिक ने जिले में चल रहे विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समाज के द्वारा किए गए सहयोग एवं दान राशि की विस्तृत जानकारी संस्थान के कोषाध्यक्ष काशीनाथ नायक ने दी। कार्यक्रम में तालबेहट इकाई से आए हुए संरक्षक जीएस परिहार, डा.हरीश चंद्र झा, कपिल मिश्रा आलोक पाठक, अंजना वर्मा उपस्थित रहे। नगर व जिले से  नागरिकों में राम गोपाल गोस्वामी, संघचालक रमेशजी, आरएसएस जिला कार्यवाह आशीष चौबे, रामचरण सहरिया घासीराम सहरिया, देशराज सहरिया, सरोज सहरिया, सचिन, कोमल, संजय जैन, राजू सेठ, गणेशी बाई, शोभा सहरिया, रमेश दुबे, संतोष पाठक, इं.हाकिम सिंह, विनोद शर्मा, इंदरसिंह पटेल, नरेंद्र पाठक, दिवाकर शर्मा, अजय तोमर, जगबीर सिंह मित्र, छक्कीलाल साहू, मदन सहरिया आदि मौजूद रहे। संचालन सुबोध गोस्वामी सारस्वत एवं आभार जिला अध्यक्ष रामचंद्र सहरिया ने किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'