नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच गुजरात में पहला इइ.1.5 वैरिएंट का केस मिला है। यह ओमिक्रॉन का म्यूटेशन है। अमेरिका में यह सबसे तेजी से फैल रहा है। वहां अभी तक इसके 40% से ज्यादा मामले हैं। पिछले हफ्ते यह आंकड़ा 18% था। इअ.2.75 और इख.1 से मिलकर इइ बना है। अब इससे म्यूटेट होकर इइ.1 और इइ.1.5 बने हैं। उधर, यूनिवर्सिटी आॅफ टोरंटो की एक स्टडी में पता चला है कि कैंसर का इलाज करवा रहे मरीजों में कोरोना से संक्रमित होने का खतरा ज्यादा होता है। कनाडा में हुई यह स्टडी जर्नल आॅफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन में पब्लिश हुई है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश में अमेरिका से आई 38 साल की एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। वह जबलपुर की रहने वाली है। वह कोरोना के किस वैरिएंट से संक्रमित है, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है। गरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को एयरलाइन कंपनियों को भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए नियमों के अनुसार चेक-इन व्यवस्था में बदलाव का निर्देश दिए। श्मीर में एसकेआईएमएस अस्पताल के निदेशक डॉ. परवेज कौल ने कहा अगले दो महीने तक भारत में कोरोना के फैसले की संभावना बहुत कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को 6 देशों से आने वालों के लिए फळ-ढउफ जरूरी कर दी थी। देशभर में मंगलवार को कोरोना से निपटने के लिए तैयारियों को लेकर कोविड हेल्थ सेंटर्स में मॉक ड्रिल की गई थी। देशभर में मंगलवार को कोरोना से निपटने के लिए तैयारियों को लेकर कोविड हेल्थ सेंटर्स में मॉक ड्रिल की गई थी।

Today Warta