देश

national

मड़ावरा- गिरार पहुंच मार्ग की मरम्मत हेतु सांसद व राज्यमंत्री को गिरार पंचकल्याणक कमेटी ने दिया ज्ञापन

السبت، 31 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

महोत्सव समिति ने पंचकल्याणक महोत्सव के लिए किया आमंत्रित

मड़ावरा/ललितपुर। श्री दिगम्बर जैन  अतिशय क्षेत्र गिरार गिरी जी में आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के विशाल ससंघ सान्निध्य में आगामी  17 फरवरी से 22 फरवरी 2023 तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव होने जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे। लेकिन मड़ावरा-गिरार 17 किलोमीटर का मार्ग जर्जर होने से आयोजन में पहुँचने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।  शनिवार को  सांसद  अनुराग जी शर्मा एवं श्रम एवं सेवायोजन मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक श्री मनोहर लाल जी पंथ  के मड़ावरा पहुँचने पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति एवं प्रबंधकारिणी समिति गिरार ने एक ज्ञापन मडावरा गिरार पहुंच मार्ग की मरम्मत हेतु ज्ञापन दिया गया। इसके साथ ही महा महोत्सव के लिए विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रण पत्र दिया गया।  इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित अशोक  रावत , मडावरा ब्लाक प्रमुख  पंडित चंद्रदीप  रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष  सूरज  चौधरी, मडावरा गल्ला मंडी अध्यक्ष श्री राजेंद्र दद्दी, पंचकल्याणक महोत्सव के महामंत्री द्वय अजित जैन स्टील,  आशीष चौधरी, उपाध्यक्ष  कपूर चंद्र गोना, उपाध्यक्ष  सनत  जैन मेडिकल, उपाध्यक्ष  श्रवण जैन सोरई वाले,मंत्री त्रिलोक जैन, मंच संचालक  प्रदीप जैन खुटगुआ, प्रवीण जैन (बिट्टू), शुभम जैन अप्सरा ,अनुभव जैन कपासिया, अंकुर जैन सोरई आदि अनेक संख्या में कमेटी के लोग उपस्थित रहे।

कमेटी के मीडिया प्रभारी डॉ सुनील संचय ललितपुर ने बताया कि महोत्सव की वृहद स्तर पर तैयारियों के लिए आयोजन समिति जुटी हुई है। पात्र चयन आदि की प्रक्रिया भी चल रही है। निरंतर बैठकों का दौर भी चल रहा है जिसमें तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का पद विहार भी आयोजन में सान्निध्य प्रदान करने के लिए निरंतर चल रहा है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'