देश

national

साल के आखिरी दिन दारागंज में व्यापारी की गोली मारकर हत्या, सवेरे हुई घटना से मचा हड़कंप

السبت، 31 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



प्रयागराज : दारागंज में दशाश्वमेध मंदिर के पास शनिवार सुबह अपनी दुकान के पास पिकअप से आलू उतरवा रहे व्यापारी श्याम जी केसरवानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घरवालों की तहरीर पर नामजद एफआईआर दर्ज का मामले की छानबीन में जुट गई है। श्याम जी केसरवानी,38,आलू व्यापारी है। वह रोज मुंडेरा मंडी से पिकअप पर आलू लदवाकर दारागंज में दशाश्वमेध मंदिर के पास स्थित दुकान पर बेचने के लिए लाता था। आज भी श्याम जी गाड़ी लेकर अपनी दुकान पर पहुंचा। ड्राइवर और खलासी आलू पिकअप से उतार रहे थे, जबकि वह गाड़ी के भीतर बैठा हुआ था। इसी दौरान लगभग 6.30 बजे एक व्यक्ति आया और व्यापारी को गोली मार दी। गोली लगने से श्यामजी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व्यापारी को अस्पताल ले गई जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।  फिलहाल पुलिस घरवालों की तहरीर के आधार पर गोली मारने वाले की तलाश कर रही है। मृतक झूंसी के इसीपुर गांव का रहने वाला था।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'