देश

national

वन क्षेत्र में लगे विशालकाय शीशम के पेड़ को काट ले गये नपा कर्मी

السبت، 31 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



ईओ, नजूल लिपिक, वरिष्ठ लिपिक व मैट के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज

ललितपुर। दुकानों के पास झुक रहे शीशम के पेड़ को अपना बताते हुये नगर पालिका परिषद द्वारा काट दिया गया। इस पेड़ के काटे जाने के बाद हरकत में आये वन विभाग द्वारा जांच कर कार्यवाही के निर्देश अधीनस्थों को दिये गये। वन विभाग ने मामले की जांच करते हुये पेड़ काटने के आरोप में नगर पालिका परिषद के ईओ, नजूल लिपिक, वरिष्ठ लिपिक व मेट के खिलाफ वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

बताया गया है कि शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित पुराना अस्पताल सुपर मार्केट के पास नगर पालिका परिषद की कतारबद्ध दुकानें बनी हुयी हैं। इन दुकानों के पास एक शीशम का पेड़ लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि यह पेड़ काफी पुराना होने के चलते दुकानोंं की ओर झुक गया था। पेड़ झुकने से होने वाली परेशानियों को लेकर यहां के दुकानदारों ने एक शिकायती पत्र वन विभाग को भेजा था। शिकायती पत्र पर ललितपुर रेंज के वन दरोगा देवपाल सिंह, वन रक्षक उपराव प्रसाद कुशवाहा ने मौके पर जाकर देखा तो उक्त पेड़ संरक्षित वन क्षेत्र में पाया। इससे आसपास के दुकानदारों को परेशानी और सम्पत्ति सुरक्षा का मामला जुड़ा हुआ था, लिहाजा वन विभाग इस पेड़ को मौके से हटाने के लिए तैयार था। लेकिन 29 दिसम्बर की शाम करीब 4 बजे नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने शीशम के पेड़ को अपनी हद में बताते हुये विशालकाय पेड़ को काट दिया। इतना ही नहीं पेड़ के काटे जाने के बाद निकलने वाले बोटा को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर ले गये। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग हरकत में आ गया और वन रक्षक उपराव प्रसाद कुशवाहा की तहरीर पर नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी निहालचंद्र, नजूल लिपिक सुधीर रावत, वरिष्ठ लिपिक हबीब खां और मैट निर्भान सिंह यादव के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की धारा 29, 33, 41, 42 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'