देश

national

सकिपा ने धूमधाम से मनाई चैधरी चरण सिंह की जयंती

الجمعة، 23 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

किसानो के कल्याण के लिए आजीवन प्रयत्नशील रहे चैधरी चरण सिंह....अजय सोनी

कौशाम्बी। समर्थ किसान पार्टी के तत्वाधान में जिला कार्यालय मंझनपुर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकतार्ओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनकी प्रतिमा को लड्डू खिलाकर उनके जन्मदिवस को धूमधाम से मनाया और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समर्थ किसान पार्टी के तमाम कार्यकर्ता पार्टी के जिला कार्यालय में एकजुट हुए। इसके बाद पार्टी कार्यकतार्ओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि चैधरी चरण सिंह आजीवन किसानो के कल्याण के लिए प्रयत्नशील रहे। उन्होंने किसानो के हित में कई कानून बनाए और किसानो को जमीनी आत्मनिर्भर बनाया। देश के किसान हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। इस अवसर पर प्रेमचंद्र केसरवानी, शैलेंद्र मिश्रा, सुरजीत वर्मा, वीरेंद्र तिवारी, मुन्ना पटेल, सुनील सोनकर, घसीटे सरोज, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'