देश

national

सैनी कोतवाल ने कस्बे में किया पैदल गस्त

الجمعة، 23 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश में जिले के कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और अपराधियों के ऊपर पुलिस का खौफ कायम करने के उद्देश्य से सैनी कोतवाल भूनेश कुमार चैबे ने थाना सैनी पुलिस बल के साथ एवम् कस्बे में पैदल गस्त कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान गौरव त्रिवेदी अझुवा चैकी इंचार्ज ने नगर क्षेत्र के आम जनमानस से बातचीत कर कानून और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लिया। बाजार व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों को भयमुक्त माहौल के लिए आश्वस्त किया।और इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया नगर में पैदल गश्त के दौरान उन्होंने लोगों को कानून का पाठ पढ़ाया तथा संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग करते हुये लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। दुकानदारों से सड़क पर अतिक्रमण न करने के संबंध में वार्ता की गई।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'