देश

national

सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित हुई चौपाल

الجمعة، 23 ديسمبر 2022

/ by Today Warta

 


राकेश केसरी

कौशाम्बी। सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत प्रशासन गॉव की ओर के तहत ग्राम पंचायत अम्बावॉ पूरब एवं मिजार्पुर उर्फ खोजवापुर विकास खण्ड में डा० रवि किशोर त्रिवेदी मुख्य विकास अधिकारी कौशाम्बी की अध्यक्षता में आयोजित हुयी। उक्त चैपाल में डा0 एके सेंगर, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, दिलीप कुमार जिला समाज कल्याण अधिकारी, अभिषेक उपाध्याय जिला दिव्यांगजन शक्तिकरण अधिकारी, डा0 बाल गोविन्द श्रीवास्तव जिला पंचायत राज अधिकारी, देवेन्द्र कुमार ओद्या खण्ड विकास अधिकारी मंझनपुर, कमलाकान्त मिश्र सहायक विकास अधिकारी(पंचायत), प्रवीण कुमार पूर्ति निरीक्षक, सहायक विकास अधिकारी(आई०एस०बी०), लेखपाल, ग्राम सचिव एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे। उक्त चैपाल कार्यक्रम में ग्रामवासियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी और उनकी समस्याओं का सुना गया, जिसका समाधान भी उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया गया। ग्राम पंचायत अम्बावॉ पश्चिम में अमृत सरोवर का निर्माण कराये जाने की मॉग की गयी, जिसके सम्बन्ध में  मौके पर उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी मंझनपुर को निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित तालाब को अमृत सरोवर के रूप से तैयार कराना सुनिश्चित करें।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'