राकेश केसरी
कौशाम्बी। नंदी वाणी पब्लिक स्कूल व वाणी सनराइज पब्लिक स्कूल के तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दुसरे दिन प्रबंधिका ज्योति केसरवानी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चें अपनी रुचि के अनुसार खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है, छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य ठीक रहता है। इससे बच्चों में खेल के प्रति और अधिक रुचि आती है। दुतीय दिवस शुक्रवार को कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में प्रबंधक ज्योति अभिजीत व प्रधानाचार्य डॉ0 ललित चैरसिया ने बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में दूसरे दिन खो खो प्रतियोगिता में सीनियर ब्वॉयज ग्रीन हाउस प्रथम, जूनियर ब्वॉयज में रेड हाउस प्रथम जूनियर गल्स में रेड हाउस प्रथम इसी प्रकार प्री प्राइमरी के बच्चों का फरोग रेस लेमन रेस हुआ जिसमे बच्चो ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रेम दिवेडी रेहान,मुज्जमिल,शिखा श्रीवास्तव, तन्वी रस्तोगी, अर्चना, उजमा, ग्रेसी, आयुश्री, रूबी, प्रज्ञा शर्मा, काजल, मानसी, वर्षा, आबिदा मोहित अध्यापक अध्यापिका आदि मौजूद रहे।


Today Warta