राकेश केसरी
कौशाम्बी। जिले में इस समय कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं। पशु-पक्षी भी परेशान हैं। जिले के कड़ा धाम में गंगा किनारे रेत में एक घड़ियाल धूप सेंकते दिखाई दिया। गंगा किनारे तरबूज की खेती करने वाले लोग घड़ियाल को देखकर सहम गए। शुक्रवार को कड़ा में गंगा नदी किनारे घड़ियाल दिखने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल रहा। गंगा किनारे कछार में तरबूज की खेती करने वाले दिलीप यादव ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर जब वह अपने तरबूज की रखवाली कर रहा था, तभी उसकी निगाह कुछ ही दूरी पर धूप सेंक रहे एक घड़ियाल पर पड़ी। घड़ियाल को देखते ही दिलीप सन्न रह गया और उसने आसपास मौजूद लोगों को आवाज देकर भागने लगा। सोहनलाल ने बताया कि गंगा किनारे घड़ियाल दिखने से अब लोग कछार की ओर जाने से डर रहे हैं। जिन लोगों ने तरबूज की खेती कर रही है,उन्होंने बच्चों और महिलाओं को कछार की ओर जाने के लिए मना कर दिया है। बतां दें कि दिसंबर के अंत में मौसम काफी ठंडा हो गया है। जिसके चलते जहां इंसानों को ठंड ने परेशान करना शुरू कर दिया है। पशु पक्षी और जानवर भी ठंड से परेशान नजर आ रहे हैं। सिराथू क्षेत्र में घूम रहे अन्ना मवेशी पशु पक्षी एवं नदी में मौजूद घड़ियाल भी ठंड से परेशान हैं।

Today Warta