देश

national

नवप्रवर्तन जागरूकता कार्यक्रम आज

الأربعاء، 28 ديسمبر 2022

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

कौशाम्बी। जिला विज्ञान क्लब द्वारा नवप्रवर्तन जागरूकता कार्यक्रम गुरूवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब कौशाम्बी द्वारा 29 दिसंबर गुरूवार को जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज अमिरतापुर अझुआ  में नवप्रवर्तन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बच्चों हेतु तोड़-फोड़-जोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए समन्वयक जिला विज्ञान क्लब वसीम अहमद ने बताया कि बच्चों के मध्य इनोवेशन की प्रवृत्ति को जागरूक करने के लिए उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बच्चों को विभिन्न मशीनें,उपकरण,खिलौने आदि के पीछे निहित वैज्ञानिक सिद्धांतों से परिचित कराने हेतु इन उपकरणों को बच्चों द्वारा स्वयं तोड़ा एवं जोड़ा जाएगा। जिससे बच्चों में उपकरणों को नए प्रतिरूप में बनाने की प्रेरणा जागृत होगी एंव में नवप्रवर्तन की समझ विकसित होगी।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'