देश

national

अज्ञात वाहन की टक्कर मजदूर गंभीर

الأربعاء، 28 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



आलोक मिश्रा

सरायअकिल,कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के बेनीराम कटरा के समीप मंझनपुर रोड पर बुधवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सरायअकिल सीएचसी भेज दिया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पिपरी के जलालपुर घोसी निवासी श्यामलाल (45) पुत्र बग्गड़ मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। बुधवार को वह बेनीराम कटरा रिश्तेदारी में आया था। शाम को वह घर जाने के लिए सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान मंझनपुर की तरफ से आ रही बेकाबू चारपहिया वाहन ने टक्कर मार फरार हो गया। तेज टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल होकर तड़पने लगा। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने घायल की गंभीर हालत देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना के बाद परिजन भी अस्प्ताल पहुंच गए।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'