देश

national

रिजवी स्कूल में कार्यशाला का किया गया आयोजन

السبت، 24 ديسمبر 2022

/ by Today Warta


राजीव गुप्ता 

सरायअकिल,कौशाम्बी। करारी कस्बा स्थित डॉ. रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल में शनिवार को कार्यशाला के साथ पेरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पेरेंट्स ने केक काटा व बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव कर्रार हुसैन रिजवी व स्कूल की निदेशक लुबना फात्मा रिजवी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद अभिभावकों ने केक काटा। बच्चों ने सरास्वती बंदना के बाद रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत की। नर्सरी के बच्चों ने तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है मेरी मां के गीत पर भावपूर्ण अंदाज नृत्य पेश किया। जूनियर केजी बी के बच्चों ने जीना है तो इसी का जिसने ये राज जाना के गीत पर नृत्य पेश कर खूब वाह वाही लूटी। प्रथम ए के बच्चों ने मम्मी पापा को सलाम के गीत पर डांस कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। प्रथम बी के बच्चों ने प्यारे दादा जी,हम आपके साथ है के गीत पर परिवार में बुजुर्गों की अहमियत को बड़े ही भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया। सेकंड बी के बच्चों ने मेरी मां मेरी दुनिया है के गीत पर ग्रुप डांस प्रस्तुत कर लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ.रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट सचिव कर्रार हुसैन उर्फ राशिद रिजवी ने कहा कि मां-बाप बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करते है। बच्चों के जीवन को बनाने के लिए अपना सुख सुविधाओ का बलिदान कर देते हैं। बच्चों कि भी चाहिए कि वह मां-बाप के सपनों को पूरा करने के लिए जी जान से मन लगाकर पढ़ाई करें। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पाण्डेय ने सभी आंगनतुक पेरेंट्स के प्रति आभार व्यक्त किया। बच्चों ने भी अपने पेरेंट्स को कार्ड देकर उनका आभार व्यक्त करते हुए उनके सपनों को पूरा करनी बचन दिया। इस मौके पर सना अब्बास, नेदा उस्मानी, मोनी पाण्डेय, तनु श्री, गरिमा, नजमीन बानो, कफील अहमद, शमीम रजा आदि लोग मौजूद रहे।



Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'