चकबंदी अभिलेख में हेराफेरी के बाद छह महीना पहले लेखपाल को मिल चुकी है नोटिस
कस्तकार की वाल्दीयत बदलने के आरोप में एसीओ ने किया था निलंबित
धनजंय सिंह
चायल,कौशाम्बी। चकबंदी विभाग के चायल सर्किल में तैनात एक लेखपाल निलंबित होने के बाद भी गांव में काम कर रहा है। इस लेखपाल पर ग्रामीणों ने अभिलेख में हीरा फेरी सहित कई प्रकार के आरोप लगाते हुए शिकायत किया था। ग्रामीणों की शिकायत पर ए सी ओ ने कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया था। अब निलंबित लेखपाल के गांव में काम करने से कार्यालय सहित गांव के अन्य प्रकार के काम प्रभावित हो रहें है। अब ऐसे में आरोपी लेखपाल के खिलाफ एसीओ ने दोबारा नोटिस जारी कर एडीएम कार्रवाई के लिए एडीएम को भी पत्र लिखा है। चायल तहसील के दरियापुर गांव पिछले करीब तीन साल से इस समय चकबंदी प्रक्रिया के अधीन है। तब से इस गांव में चकबंदी लेखपाल मनोज कुमार को तैनात किया गया था। जुलाई महीने में लेखपाल मनोज कुमार ने गांव के ही कास्तकार छोटेलाल पैतृक भूमि के अभिलेख में छेड़खानी करते हुए राजकुमारी पुत्री छोटेलाल के नाम दर्ज कर दिया। 16 जुलाई 2022 के आदेश में दर्ज हुए वरासत पर जब राजकुमारी पुत्री छोटेलाल निवासी फतेहपुर सहावपुर कब्जा और दखल लेने पहुंची तब मूल कस्तकार और ग्रामीणों को इस बारे में जानकारी हुई। चकबंदी अभिलेख में हुई छेड़खानी से जब नए अभिलेख तैयार हुआ तो ग्रामीण और कस्तकार परेशान हो गए। इस पर ग्रामीणों ने चकबंदी कार्यालय का घेराव करते हुए आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। इस पर सहायक चकबंदी अधिकारी अशोक लाल श्रीवास्तव ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लेखपाल को निलंबित करते हुए दूसरे लेखपाल अनूप सिंह को तैनात कर दिया। अब आरोपी लेखपाल निलंबित होने के बाद भी गांव में लेखपाल की भूमिका में काम कर रहा है। आरोपी लेखपाल के इस प्रकार गांव में काम करने से कास्तकारों को अभिलेखों में हेराफेरी की आशंका है। गांव के कई कास्तकारो ने बताया कि आरोपी लेखपाल पैसा लेकर कई कास्तकारों की भूमि और उनके अभिलेखों के साथ हेराफेरी किया है। गांव के कास्तकारों ने इस लेखपाल को हटाए जाने की मांग किया है।
------------------
क्या कहते है अधिकारी
सहायक चकबंदी अधिकारी चायल सेकेंड अशोक लाल श्रीवास्तव का कहना है कि दरियापुर गांव में लेखपाल मनोज कुमार ने अभिलेख में कई बार हेराफेरी किया हैं। अभिलेख में सौ से अधिक त्रुटियों को को साक्ष्य के रूप में रखा गया है। कार्रवाई करते हुए मैने अपने स्तर से लेखपाल को गांव से हटा कर दूसरे लेखपाल अनूप सिंह को तैनात किया है। आरोपी लेखपाल मनोज को कई बार मैंने नोटिस जारी किया है।

Today Warta