इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
मोहल्लेवासियों ने लामबंद होकर डीएम को भेजा पत्र
ललितपुर। शहर के मोहल्ला आजादपुरा, सिविल लाइन के लोगों ने लामबंद होकर मंदिर से होने वाली ध्वनि को कम कराये जाने की मांग को एक पत्र जिलाधिकारी को भेजा है। ज्ञापन में मोहल्लेवासियों ने अवगत कराया है कि स्टेशन रोड वर्णी कॉलेज के पास स्थित मंदिर में विगत कुछ महीनों से धार्मिक अनुष्ठान अनवरत रूप से चल रहे थे, जिसमें सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। बताया कि अब जबकि उक्त धार्मिक अनुष्ठान बंद हो गये हैं, ऐसे में वहां लगे साउण्ड की आवृत्ति निर्धारित आवृत्ति से तेज है। बताया कि इस कारण वर्णी कॉलेज के पीछे रहने वाले परिवारों को परेशानियां उठानी पड़ रहीं हैं। बताया कि यहां रहने वाले लोगों को घरों में बच्चों की पढ़ाई में, घर में पूजा-पाठ में, ध्यान करने वालों को व्यवधान उत्पन्न हो रहा है, यहां तक की फोन पर बात करने पर भी ज्यादा शोरगुल होने के कारण बात करना दूभर हो गया है। मोहल्लेवासियों ने सुप्रीम कोर्ट से जारी नियमों का हवाला देते हुये ध्वनी आवृति की सीमा निर्धारित की गयी है जिसका उल्लंघन किये जाने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने जिला प्रशासन से ध्वनि की आवृति मंदिर परिसर के अन्दर तक करवाने की मांग उठायी है। ज्ञापन देते समय डा.प्रबल सक्सेना, विकास रजक, पुष्पा झां, आत्मराम गोस्वामी, क्रान्ति देवी, राजेश, जीवन अहिरवार, राहुल, अनीता, सावित्रीदेवी, कौशल्या वर्मा, मीरा, नीरज, विजय, भुवन, दीपक सक्सेना, नीरज प्रताप सिंह के अलावा अनेकों मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

Today Warta