देश

national

नदी का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने पर नदी की डॉक्यूमेंट्री तैयार कराये जाने के निर्देश

الخميس، 22 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

नदी के जीर्णोद्धार से 105.65 है. बंजर भूमि पर सिंचाई के लिए पर्याप्त होगा पानी

ग्राम पंचायत अनौरा में डीएम ने स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों की परखी हकीकत

ललितपुर। जिलाधिकारी ने गौपूजन कर कान्हा गौशाला अनौरा का उद्घाटन किया, गौवंशों को ठण्ड से बचाव हेतु उचित प्रबंधन के निर्देश चौपाल में गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को ठण्ड से बचाव हेतु कम्बल वितरित किये

बिजली, सिंचाई सम्बंधी समस्या के लिए कण्ट्रोल रुम नं. 05176-272022 पर कॉल करें

ललितपुर। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने विकास खण्ड बिरधा के अंतर्गत ग्राम पंचायत अनौरा में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर कान्हा गौशाला अनौरा का भी उद्घाटन किया तथा बानई नदी जीर्णोद्धार कार्य को देखा। इस दौरान उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय अनौरा में आयोजित बानई नदी पुनर्जीवन महोत्सव, चौपाल में प्रतिभाग कर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शिलापट्टिका का अनावरण करते हुए कान्हा गौशाला अनौरा का उद्घाटन किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि गौशाला में 263 गौवंश संरक्षित हैं, जिनके उचित प्रबंधन एवं ठण्ड से बचाव के निर्देश दिये गए। जिलाधिकारी ने बानई नदी के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। मौके पर डीसी गनरेगा द्वारा बताया गया कि नरेगा से पुल का निर्माण, चैकडेम, नदी का गहरीकरण, वृक्षारोपण एवं सड़क निर्माण कराया गया है। इन कार्यों को जिलाधिकारी ने मौके पर देखा। उन्होंने बताया कि बानई नदी ग्राम पंचायत खितवांस, खितवांस के टसर एवं सतरवांस से निकलकर ग्राम पंचायत तालगाँव में मिलकर आगे चलकर वानई नदी का रूप ले लेती है। यह नदी ग्राम पंचायत तालगाँव अनौरा, झरकौन एवं कचनौदाकलॉ होते हुये कचनौदा डैम में जाकर मिल जाती है। नदी की लम्बाई लगभग 15 किमी है। इस नदी पर 03 चैक डैम बनाये जा रहे हैं, नदी में लगभग 6 किमी गहराई एवं सफाई का कार्य प्रगति पर है। ग्राम पंचायत अनौरा, तालगॉव, झरकौन एवं कचनौदाकलॉ में लगभग 9440 जनसंख्या निवास करती है एवं 3256.46 है. भूमि सिंचित होती है। नदी के जीर्णोद्धार से ग्राम पंचायतों में उपलब्ध 105.65 है. बंजर भूमि पर खेती की जा सकेगी। मौके पर जिलाधिकारी ने डीसी मनरेगा को निर्देश दिये कि नदी का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने पर नदी की डॉक्यूमेंट्री तैयार करायी जाये। जिलाधिकारी ने बानई नदी पुनर्जीवन महोत्सव, जन चौपाल में प्रतिभाग किया। यहां पर उन्होंने ग्रामवासियों से ग्राम के विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि गांव में विद्युत आपूर्ति कम होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधि. अभियंता विद्युत को समस्या समाधान के निर्देश दिये। साथ ही ग्रामीणों को विद्युत एवं सिंचाई सम्बंधी समस्याओं के समाधान हेतु विकास भवन स्थित कण्ट्रोलरुम के नम्बर 05176-272022 की जानकारी देते हुए बताया कि समस्या होने पर इस नम्बर पर शिकायत दर्ज करायें, सम्बंधित अधिकारियों द्वारा शिकायत का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान विभिन्न गरीब एवं असहाय व्यक्तियों को ठण्ड से बचाव हेतु बड़ी संख्या में कम्बल वितरित किये गए। मौके पर ग्रामवासियों द्वारा गांव में सड़क बनवाये जाने का अनुरोध किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को सड़क निर्माण हेतु प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए गावं तक पहुंच रहे हैं, ग्रामवासी भी अपनी समस्याएं बिना किसी डर के बतायें, जिससे समस्या का समाधान कराया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, मुख्यत: विद्युत आपूर्ति की समस्या को तत्काल निस्तारित कराया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, डी.सी. मनरेगा रवीन्द्रवीर यादव, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, खण्ड विकास अधिकारी बिरधा संदीप मिश्रा, वासुदेव, एआर कॉपरेटिव, ग्राम प्रधान सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'