देश

national

श्रीदेवोदय तीर्थ देवगढ़ में दो जनवरी तक संपन्न होंगे धार्मिक अनुष्ठान

الاثنين، 26 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

जैन संत श्रीसुधा सागरजी के सानिध्य में 41 जिनमंदिरों का महामस्तकाभिषेक महामहोत्सव होगा संपन्न

ललितपुर। संपूर्ण विश्व में प्रसिद्ध जैन मूर्तिकला का अद्भुत, अकल्पनीय, मनोहारी संगम देवो-गढ़ देवगढ़, जहां बसते हैं चौथी शताब्दी से सत्तरहवी शताब्दी तक के प्रमाणित अभिलेख, असंख्यात जैन मूर्तियां, मानस्तंभ सहित मनोहरी रक्षक देवी-देवताओं के मूर्तियां, विंध्याचल पर्वत श्रृंखला के किनारे बहती बेतवा नदी का नैसर्गिक सौंदर्य का अद्भुत संगम क्षेत्र को मनोहरी बनाता है, एक ऐसा क्षेत्र जहां संपूर्ण बुंदेलखंड सहित पूरे विश्व की जनसंख्या बड़े ही मनोभाव से करती है दर्शन, ऐसे मनोहारी क्षेत्र पर निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधा सागरजी महाराज नगर गौरव मुनिश्री पूज्य सागर महाराज ससंघ की भब्य मंगल अगवानी श्रीदेवोदय तीर्थ देवगढ पर बड़े उत्साह के साथ हुई। जिसमें नगर की समस्त स्वयंसेवी संस्थाओं ने अपनी सहभागिता निभाई। मैनिजिंग कमेटी के महामंत्री संजीव जैन सीए ने बताया कि श्री देवोदय तीर्थ क्षेत्र-देवगढ़ जहां आने बाले नूतन वर्ष 2023 के अवसर पर 31 दिसंबर 2022 से 2 जनवरी 2023 तक श्रीदेवोदय तीर्थ देवगढ के शांतिदाता ईष्ट देव श्री 1008 शांतिनाथ भगवान की शांतिधारा-महामस्तकाभिषेक महामहोत्सव जैन संत 108श्री सुधा सागर जी महाराज, नगर गौरव 108 श्री पूज्य सागर जी महाराज ऐलक 105 श्री धैर्य सागर जी महाराज छुल्लक 105 श्री गंभीर सागर जी महाराज प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी प्रदीप भैया सुयश अशोकनगर के निर्देशन एवं संगीतकार  नीलेश जैन नयन बुढ़ार की स्वर लहरियों के साथ होने जा रहा है जिसमे संपूर्ण विश्व की जैन समाज के आने की पूर्व सूचना प्राप्त हो रही है। बताया कि क्षेत्र पर ललितपुर से आने-जाने एवं भोजन हेतु समस्त प्रबंध तीर्थ कमेटी द्वारा किये गये है। गुरुदेव की ससंघ अगवानी में देवोदय तीर्थ कमेटी के महामहीम संजीव जैन सीए, अध्यक्ष अनिल जैन, भूपेंद्र जैन सिद्धि, जगदीश जैन, स्वतंत्र मोदी, अक्षय जैन, अशोक जैन, जितेंद्र, संजय मोदी, सुधीर जैन, मंचल जैन, शैलेंद्र जैन, विकास ओसवाल, सौरव जैन सीए, जिनेंद्र जैन, अमित प्रिय, गौरव जैन टोनू, अरविंद जाखलौन, इंजी.मनोज सिंघई, अशोक सिंघई, नीरज मोदी एड., अरविंद कुम्हेडी, वैभव सिंघई, अभय, संजीव जैन, प्रिंस जैन, दीपक, संजय रसिया, रिंकू पाय, गोलू जैन, राजेश, अनिल, ऋतु जैन, स्वदेश गोयल, नितिन, स्वदेश गोयल, विशाल, जित्तू सहित अन्य साधर्मी बंधु उपस्थित रहें।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'