देश

national

संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के अध्यक्ष बने केदारनाथ तिवारी

الاثنين، 26 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। जिला संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति की बैठक जिलाध्यक्ष डी.पी.मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें यूनियन से संबद्ध जनपद के लगभग 150 संघों के अध्यक्ष, मंत्री, प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें यूनियन के अध्यक्ष ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए यूनियन के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा। जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने उनकी बात का सम्मान रखते हुए विस्तार से चर्चा की। इसके उपरान्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष केदार तिवारी को अध्यक्ष, अमर सिंह बुंदेला को कार्यकारी अध्यक्ष, विजय श्रीवास्तव को सचिव, आलोक श्रीवास्तव को जिला कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया एवं तय किया गया जल्दी ही कार्यकारिणी बनाकर बैठक की जाएगी। यूनियन को गति प्रदान की जाएगी। बैठक  में डी.पी.मिश्रा, केदार तिवारी, अमर सिंह बुंदेला, विजय श्रीवास्तव, अनुराग शरण श्रीवास्तव, आनंद स्वरूप रजक, जगदीश पराशर, सुरेश यादव, गोकुल प्रसाद यादव, श्यामलाल रैकवार, जी.एल.गौतम, संजय जैन, राजकुमार नायक, पवन रिछारिया, शोभा जैन, एस.के.मिश्रा, प्रभा मिश्रा, सतीश मिश्रा, हरिहरनारायण, राजेंद्र प्रसाद, सीताराम, राजेंद्र श्रीवास्तव, जमुना प्रसाद उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'