राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। राष्ट्रीय जेन्डर अभियान के अन्तर्गत महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के रोकधाम हेतु विद्यालय नगर पालिका बालिका इण्टर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन जिला प्रोवेशन अधिकारी व वार्ड पार्षद एवं स्कूल की प्रधानाचार्या की अध्यक्षता मे किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा महिला कल्याण विभाग से संचालित समस्त योजनाओं विस्तृत जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया गया। वन स्टॉफ सेन्टर, उ.प्र.मुख्य मंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ.प्र. मुख्य मंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) व सामान्य विधवा पेंशन, गुड टच वेड टच टोल फ्री नम्बर 181, 112, 1098 1090 एवं कार्यक्रम पर महिलाओं के लैगिक उत्पीडन इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी गयी एवं वार्ड मेम्बर महिलाओं के विरूद्ध हिंसा की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी, प्रभारी, वन स्टॉप सेन्टर, जिला समन्वयक (म.श.के.), पैरा मेडिकल स्टॉफ नर्स उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्या नमिता गुप्ता, रूपम सिंह, श्वेता गौतम एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

Today Warta