इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
राज्य स्तरीय दो सदस्यीय टीम ने परखी स्वास्थ्य सेवाएं
ललितपुर। गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जखौरा में राज्य सरकार द्वारा गठित दो सदस्यीय टीम द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएइस) के दो दिवसीय राज्य स्तरीय असेसमेंट की शुरूआत की गई। असेसमेन्ट डा.कमल मिश्रा राज्य सलाहकार क्वालिटी एश्योरेंस सेल उत्तर प्रदेश तथा डा.सुरेन्द्र सिंह मण्डलीय सलाहकार क्वालिटी एश्योरेंस द्वारा किया जा रहा है। असेसमेंट की शुरूआत स्वास्थ्य के सभागार में आयोजित ओपनिंग बैठक के साथ की गयी। जिसमें असेसर टीम द्वारा समस्त चिकित्सालय कर्मियों का परिचय प्राप्त किया गया तथा उनके विभागों की जानकारी ली गयी। सीएमओ डा.जे.एस.बक्शी ने बताया कि टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियां को दूर करने के लिये संबन्धित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। टीम द्वारा जो कमियां बताई गई हैं, उन्हे नोट कर लिया गया है, जिनका जल्द ही निराकरण करा लिया जाएगा। प्रसव कक्ष विभाग में समस्त कार्य मानक पाये गए। जिस पर टीम ने सम्बन्धित स्टाफ को प्रोत्साहित किया। क्वालिटी ऐश्योरेंस के नोडल अधिकारी डा सौरभ सक्सेना ने बताया कि निर्धारित मानकों के आधार पर स्वास्थ्य केंद्र का मूल्यांकन किया जा रहा है। असेसमेंट करने के लिये आई राज्य स्तरीय टीम के सदस्यों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र परिसर की गहनता से जांच की रही है। इस दौरान कर्मचारियों एवं अधिकारियों का साक्षात्कार लिया जाएगा तथा उनसे संबंधित विभाग के प्रश्न पूछे जाएंगे, साथ ही स्वास्थ्य के विभिन्न दस्तावेजो एवं पत्रावलियों का अवलोकन किया जाएगा। असेसमेंट के दौरान जिला स्तर से डा.सौरभ सक्सेना नोडल क्वालिटी ऐश्योंरेस, डा.तारिक अंसारी क्वालिटी ऐश्योंरेस ललितपुर, डा.प्रदीप सिंह यादव प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वा. केन्द्र जखौरा, डा.मो.रेहान आलम चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जखौरा, डा.हिमांशु साहू, डा.संजय यादव, सौरभ खरे जिला प्रशासनिक सहायक, अवधेश नामदेव बीसीपीएम, भूपेन्द्र कुमार फार्मासिस्ट एवं समस्त अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
ऐसे होता मूल्यांकन
प्रथम चरण में चिकित्सालय स्तर पर इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस टीम द्वारा असेसमेंट किया जाता है, इसके बाद राज्य स्तरीय टीम द्वारा चिकित्सालय का एसेसमेंट किया जाता है। इसके पश्चात राष्ट्रीय स्तर की टीम द्वारा चिकित्सालय का अंतिम असेसमेंट किया जाता है, जिसके आधार पर एनक्यूएएस की मानक चेक लिस्ट के अनुसार अंक प्रदान किए जाते हैं। प्रत्येक चरण में 70 प्रतिशत अंक अर्जित करने के उपरांत ही चिकित्सालय को अगले चरण के लिए अर्हता प्राप्त होती है।

Today Warta